अक्षय ने जारी किया गाने का पोस्टर, नुपुर सेनन के साथ जम रही जोड़ी, इस दिन आएगा टीजर
By: RajeshM Mon, 28 June 2021 7:05:23
अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकार माने जाते हैं। अक्षय ने अपने नए गाने 'फिलहाल 2-मोहब्बत' का पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर ने फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है और वे अब वीडियो देखने को बेताब हैं। पोस्टर में ‘खिलाड़ी’ कुमार के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर नजर आ रही हैं। अक्षय ने लिखा कि 'कुछ कहानियां हमेशा आपके साथ रहती हैं... #Filhaal2Mohabbat का टीजर 30 जून को रिलीज हो रहा है।' नुपुर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर किया है।
Some stories stay with you forever… Filhaal 2 - Mohabbat teaser releasing on 30th June.@nupursanon @bpraak @ammyvirk @yourjaani @arvinderkhaira @azeemrdayani @varung0707 @_hypepr @desimelodies #Filhaal2 #Filhaal2Mohabbat pic.twitter.com/tL813y6WCi
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 28, 2021
गाने को मशहूर सिंगर बी प्राक ने दी है आवाज
पोस्टर में
अक्षय-नुपुर एक दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। गाने को मशहूर
पंजाबी गायक बी प्राक ने आवाज दी है। जानी ने इसके बोल लिखने के साथ
संगीतबद्ध किया है। बताया जा रहा है कि पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क भी इस
वीडियो का हिस्सा होंगे। नवंबर 2019 में रिलीज किए गए पहले म्यूजिक वीडियो
'फिलहाल' को भी अक्षय और बी प्राक के फैंस ने खूब सराहा था। इसे यूट्यूबर
पर 1 बिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इसमें अक्षय को एक पंजाबी बताया
गया है, जो नुपुर से प्यार करता है और बताता है कि कैसे उनकी प्रेम कहानी
का दुखद अंत हुआ।
जल्द रिलीज हो सकती हैं अक्षय की ये दो फिल्में
आपको
बता दें कि अक्षय इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनकी फिल्म
'सूर्यवंशी' रिलीज की प्रतीक्षा में है। उनके साथ कैटरीना कैफ हैं। इसके
अलावा अक्षय के पास 'बेलबॉटम' मूवी है, जिसके लिए 27 जुलाई रिलीज डेट रखी
गई है। अक्षय ने भूमि पेडनेकर के साथ रक्षा बंधन की शूटिंग भी शुरू कर दी
है। बच्चन पांडे और पृथ्वीराज जैसी फिल्मों का हिस्सा भी बनेंगे अक्षय।
ये भी पढ़े :
# दौसा : लगातार ऊपर जा रहा साइबर क्राइम का ग्राफ, क्यूआर कोड भेज खाते से निकाले 97 हजार रुपए
# Indian Idol-12 : शनमुखप्रिया की तारीफ कर फंसे जावेद अख्तर! हुए ट्रोल, यूजर्स ने पूछा कितने पैसे लिए…
# रेप केस में जमानत पर छूटे टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी ने तोड़ी चुप्पी! इस भावुक पोस्ट से बताई पीड़ा…
# …तो इस बार कपिल शर्मा पर और ज्यादा होगी पैसों की बरसात! बढ़ाई फीस, जल्द शुरू होगा शो